फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The shopkeeper was defrauded of 11,000 rupees by showing a fake payment screenshot.

Baghpat News: भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदार से की 11 हजार की ठगी

Fri, 02 Jan 2026 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was defrauded of 11,000 rupees by showing a fake payment screenshot.
-रटौल कस्बे में विद्युत उपकरण की दुकान पर एक महिला और एक युवक की करतूत सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन


फोटो 9

संवाद न्यूज एजेंसी

रटौल। कस्बे में दुकानदार राजीव गर्ग की दुकान से 11 हजार रुपये के विद्युत उपकरण खरीदने के बाद एक महिला और युवक ने भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी कर ली। दोनों की करतूत सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। खाते में रुपये नहीं आने पर दुकानदार के बारे में पता चला। इसमें दुकानदार राजीव गर्ग ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।


रटौल निवासी दुकानदार राजीव गर्ग ने बताया कि मेन बाजार में विद्युत उपकरण बेचने और रिपयेरिंग की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बुर्के में एक महिला और एक युवक बाइक से दुकान पर आए। जहां दोनों ने 11 हजार रुपये के बिजली के उपकरण खरीदे। इसके बाद खरीदे गए सामान के रुपयों का ऑनलाइन भुगतान करने का स्क्रीनशॉट दिखाकर चले गए। उन्होंने अपने बेटे से रुपये आने के बारे में जानकारी की तो उसने मना कर दिया। राजीव गर्ग ने बताया कि महिला और युवक ने उनके साथ ठगी की है। जांच अधिकारी भूपेंद्र चौहान ने बताया कि शिकायत मिलने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed