{"_id":"6240a08d73e119755573ca6b","slug":"the-shooters-of-baghpat-made-the-lead-in-the-championship-baraut-news-mrt5820802161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियनशिप में बागपत के शूटरों ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियनशिप में बागपत के शूटरों ने बनाई बढ़त
विज्ञापन
जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर निशाना लगाते शूटर।
- फोटो : BARAUT
तीन दिवसीय स्वामी वेदानंद सरस्वती मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर चल रही तीन दिवसीय स्वामी वेदानंद सरस्वती मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन जनपद बागपत के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़त बनाई। मेरठ के शूटरों का भी सराहनीय प्रदर्शन रहा।
रविवार को हुए मुकाबलों में दस मीटर एयर राइफल पीप साइट एनआर यूथ मेन में पार्थ बागपत, वुमन में स्वाति बागपत, दस मीटर एयर पिस्टल एनआर यूथ मेन में सुजल राणा बागपत, उमंग बिजनौर, आईएसएसएफ यूथ वुमन में कुमुद चौधरी मेरठ, गोरी मेरठ, दस मीटर एयर पिस्टल एनआर मेन में करनदेव बागपत, यूथ मेन में हर्षित तोमर बागपत, एनआर मेन में यश पांचाल बागपत ने सर्वाधिक अंक बढ़त बनाई। संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि विजेता शूटरों को एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन पुरस्कृत करेंगे। ऑफिशियल साई कोच नीतू श्योरान, कोच महबूब पठान, अंशु तोमर, अदिति तोमर, मानवी, नमन चौहान आदि रहे।