{"_id":"633dd30086152b2bc9353b1d","slug":"the-scene-in-the-field-the-earth-shaking-the-falling-dasakandhar-baghpat-news-mrt6083382185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान में दिखा मंजर, डोली धरती, गिरत दसकंधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान में दिखा मंजर, डोली धरती, गिरत दसकंधर
विज्ञापन
बागपत में पूतले फूकने के दौरान मोबाइल में तस्वीर कैद करते दर्शक
- फोटो : BAGHPAT
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अत्याचार पर सदाचार की जीत कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण को खत्म कर विजय का परचम लहरा दिया। दशहरे पर भगवान श्रीराम ने रापण का वध किया और हजारों लोग गवाह बने। सबसे पहले कुंभकरण का वध हुआ और फिर मेघनाद मारा गया। अंत में रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा।
बागपत नगर में बुधवार को श्री आदर्श रामलीला मंडल बागेश्वर शिव मंदिर पुराना कस्बा की ओर से दिल्ली रोड स्थित रीवर पार्क के पास रामलीला का मंचन कर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। भगवान श्रीराम ने अग्नि बाण छोड़कर रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह कहा कि राम के आदर्शों का पालन करने से ही राम राज्य का स्थापना होगी।
कार्यक्रम में रामलीला समिति की ओर से सभी का पटका पहनाकर और तलवार भेंट का स्वागत किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष यशवीर सिंह, कार्यक्रम आयोजन युद्धवीर सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, सुधारस चौहान, राजेश चौहान, मोनू चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से मंडी गेट के सामने रावण व मेघनाद के पुतले का दहन किया। श्रीराम ने रावण का वध किया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित अंकुर शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, आशुतोष शर्मा, अरविंद शर्मा, मुकेश राय, अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार, संदीप पांचाल, यूनुस खान, पूर्व सभासद नईम खान, गौरव पहलवान रहे।
उधर भारतीय किसान यूनियन की ओर से समाधि के पास रावण दहन व मेले का आयोजन किया। मौके पर भाकियू युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह, चौधरी अनिल, चौधरी करण सिंह उर्फ पिंकी, मुकेश चौधरी, शहजाद, नसीम खान ,चौधरी मुकेश, विजयपाल, संजय, ताहिर, अश्वनी मौजूद रहे।
उधर रटौल में रावण वध की लीला के मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया। मौके पर देवेंद्र अरोरा, पंडित कुश प्रसाद शास्त्री, संजय अरोरा, बंटी गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राजू पाल, पम्मी कश्यप मौजूद रहे। उधर ललियाना गांव में चल रहे तीन दिवसीय मेले का समापन कर रावण के पुतले का दहन किया। कस्बा अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कालेज में रावण के पुतले का दहन किया। कालेज में मेले का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवीन गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, यज्ञदत्त शर्मा, मुकेश, बबली प्रजापति, सचिन शर्मा, छोटू पाराशर, राजकुमार कश्यप, हर्ष प्रजापति मौजूद रहे।
----
दशहरे पर पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
अग्रवाल मंडी टटीरी। दशहरे पर कस्बे के लोगों ने आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की। दोनों वर्गों के लोगों ने मिलकर पहले रामलीला का मंचन किया और फिर रावण के पुतले का दहन का बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। कस्बे में हुई रामलीला में व्यापारी यूनुस खान ने रामलीला में हनुमान और शेर खान ने लक्ष्मण और अहिरावण की भूमिका निभाई। रामलीला में पूर्व सभासद नईम खान का भी सहयोग रहा। आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अंकुर शर्मा व पूर्व ने बताया कि कस्बे की रामलीला आपसी प्यार एवं सौहार्द की मिसाल रही है। संवाद

बागपत में धूं-धूंकर जलते रावण,मेघनाद और कुंभकर्ण के पूतले- फोटो : BAGHPAT

रटौल में धूं-धूंकर जलता रावण का पूतला- फोटो : BAGHPAT