फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The saffron ceremony of the sisters seeking initiation was performed and they were taken around the city in a procession

Baghpat News: दीक्षार्थी बहनों की केसर रस्म हुई, शोभायात्रा से नगर भ्रमण कराया

Wed, 08 Jan 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
The saffron ceremony of the sisters seeking initiation was performed and they were taken around the city in a procession
नोट: यह जैन समाज का बड़ा कार्यक्रम है, इसमें दो फोटो का इस्तेमाल जरूर किया जाए
विज्ञापन

-दीक्षार्थी बहन समृद्धि, वंशिका व वागीशा की केसर रस्म में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दीक्षा महोत्सव से पहले नगर के अजितनाथ सभागार में मंगलवार को जैन संतों के सानिध्य में दीक्षार्थी बहन समृद्धि, वंशिका व वागीशा की केसर रस्म का आयोजन किया गया। वहीं साधु और साध्वियों ने मंगल प्रवचन एवं मंत्र उच्चारण से दीक्षार्थी बहनों को आशीर्वाद दिया।
केस रस्म कार्यक्रम का शुभारंभ विशाल मुनि के मंगलाचरण द्वारा किया गया। साध्वी अक्षिता, साध्वी समीक्षा, साध्वी समर्पण, साध्वी विशाखा, साध्वी वर्णिका, साध्वी सोनम, साध्वी महक, साध्वी संवेग समेत अन्य साध्वियों ने सामूहिक मांगलिक भजन के माध्यम से केसर रस्म की खुशी जताई। दीक्षार्थी बहनों को शोभा यात्रा से नगर का भ्रमण कराया। वहीं आशीष मुनि महाराज ने कहा कि केसर की रस्म स्थानकवासी जैन समाज में होने वाली दीक्षाओं में बहुत पवित्र मानी गई है। इस दौरान सन्यास धारण करते समय जिन कपड़ों को दीक्षार्थी बहनें पहनेंगी, उन पर मांगलिक प्रतीक चिह्न अंकित किए जाते हैं, जो केसर से रंजित होते हैं। कार्यक्रम का संचालन महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ़ अमित राय जैन ने किया।
विज्ञापन


-दीक्षार्थी बहनों के माता-पिता का समाज ने अभिनंदन किया
दीक्षार्थी बहनों के वास्तविक माता-पिता का समाज के लोगों ने अभिनंदन किया। वहीं धर्म के माता-पिता ने पवित्र कपड़ों को अपने सिर पर धारण कर शोभायात्रा के दौरान प्रस्तुत किया। जिनके ऊपर साधु-संतों ने केसर डालकर रस्म अदा की। स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, घसीटू मल जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-केसर रस्म में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
केसर रस्म कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं में रस्म अदायगी के दौरान काफी उत्साह दिखा। महिलाओं ने दीक्षार्थी बहनों को तिलक किया। वहीं धार्मिक भजनों से वातारण धर्ममय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed