फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The ruling party will not misunderstand, Congress will come back strongly: Guddu

सत्तापक्ष गलत फहमी ना पाले, जोरदार वापसी करेगी कांग्रेस: गुड्डू

Fri, 31 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
The ruling party will not misunderstand, Congress will come back strongly: Guddu
कार्यकर्ताओं की बैठक में पश्चिमी यूपी प्रभारी ने दिए संगठन की मजबूती के निर्देश
विज्ञापन

बड़ौत। उत्तर कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पश्चिमी यूपी प्रभारी वीरेंद्र कुमार गुड्डू ने कहा कि सत्तापक्ष गलत फहमी ना पाले, कांग्रेस 2022 में यूपी में जोरदार वापसी करेगी।

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक उन्होंने कहा कि योगी सरकार के दौर में जंगलराज कायम हो चुका है। प्रदेश की कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता ही केवल हर स्तर पर संघर्ष कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया तेज चल रही है। प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यम सैनी ने कहा कि किसी भी स्तर पर अब अनुशासनहीनता नहीं चलेगी। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव मेें जुटने का आह्वान किया। युवक कांग्रेस के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि युवा शक्ति ही हमारी ताकत है। इसी युवा शक्ति के दम पर ही कांग्रेस योगी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, चौधरी रामकुमार सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, राजीव सैन, राष्ट्रीय सचिव मोहित चौधरी, सत्यपाल पथौलिया, डा ओमवीर तोमर, युगल किशोर गर्ग, घनश्याम शर्मा, सरफराज मलिक एडवोकेट, हेमंत कुमार एडवोकेट, शकील अहमद जिला प्रवक्ता, सचिन देव, शैलेंद्र सरोहा, रोहित शर्मा, यशवीर सिंह, खिलेराम गुर्जर, राकेश सौदाई, मल्लिका, डॉ. नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed