फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The roof of the tube well fell in the rain, the farmer died due to being buried in the debris

बारिश में नलकूप की छत गिरी, मलबे में दबने से किसान की मौत

Mon, 30 May 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The roof of the tube well fell in the rain, the farmer died due to being buried in the debris
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। रविवार की शाम आंधी के साथ आई बारिश में ग्राम सुन्हैड़ा में नलकूप के कमरे की छत गिर गई। कमरे में सो रहे सेवानिवृत्त सैनिक हरपाल सिंह (85) की मलबे में दबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

रविवार की शाम आई आंधी और बारिश के कारण ग्राम सुन्हैड़ा निवासी हरपाल सिंह नलकूप के कमरे में जाकर सो गया। रात में नलकूप की छत भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में किसान की दबकर मौत हो गई। सोमवार को किसान का पुत्र अमरपाल खेत में पहुंचा तो घटना का पता चला। इससे परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि किसान के पुत्र ने इस संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed