फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The roof of the kutcha house fell due to rain

बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी

Thu, 15 Jul 2021 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
The roof of the kutcha house fell due to rain
चांदीनगर। रटौल में बारिश से एक मकान की छत व दीवार गिरने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित का मकान बनवाने ओर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

रटौल निवासी चांदू (70) बस स्टैंड के समीप इस्लामिक मदरसे के पास अपने परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार सुबह हुई मुसलाधार बारिश से उसके कच्चे मकान के एक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। कमरे में रखा सोफा और बेड टूट गया। गनीमत रही की परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे। जानकारी होने पर उसके घर लोगों की भीड़ लग गई। चांदू ने बताया कि दो साल पहले भी उसके मकान की छत गिर गई थी, बुधवार बारिश से छत व दीवार दोबारा गिर गई है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने और पक्का घर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं चांदू ने बताया कि वह पांच साल से मकान बनवाने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहा है, लेकिन आज तक किसी अधिकारी ने कोई सुनवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed