फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The robbers recovered Rs 1.5 lakh and Mangalsutra from the closed factory

Baghpat News: लुटेरों ने बंद फैक्टरी से बरामद कराये डेढ़ लाख रुपये और मंगलसूत्र

Wed, 04 Sep 2024 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
The robbers recovered Rs 1.5 lakh and Mangalsutra from the closed factory
-दो अगस्त को व्यापारी के घर लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के गांधी बाजार में व्यापारी अर्पित अग्रवाल के घर में हुई लूट में शामिल पांचों बदमाशों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उन्होंने दिल्ली रोड स्थित बंद फैक्टरी से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और मंगलसूत्र बरामद कराया।


किरयाना व्यापारी अर्पित अग्रवाल के घर में दो अगस्त की शाम बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। लुटेरे व्यापारी के घर से 6.20 लाख रुपये की नकदी और सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग गए थे। इसमें पुलिस ने कांग्रेस नेता और पूर्व सभासद पप्पू जख्मी के बेटे मुजम्मिल, उसके साथी फहीम उर्फ गुड्डू, पूर्व नौकर दानिश को गिरफ्तार कर 1.10 लाख रुपये बरामद किए। इसके बाद चौथे लुटेरे रिहान से 51 हजार और पांचवें लुटेरे अमन उर्फ सैफू से 12 हजार रुपये बरामद किए। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि जेल में बंद पांचों लुटेरों को न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को छह घंटे के रिमांड पर लिया गया। जिन्होंने दिल्ली रोड स्थित बंद फैक्टरी में छिपाकर रखे डेढ़ लाख रुपये और सोने का मंगलसूत्र बरामद कराया। इसके बाद पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed