{"_id":"6a8362b6e2879965830b34ed","slug":"the-road-built-in-four-years-broke-down-in-a-month-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-157148-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चार साल में बनी सड़क...एक महीने में टूट गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चार साल में बनी सड़क...एक महीने में टूट गई
विज्ञापन
बड़ौत। बुढ़ाना मार्ग पर 34 करोड़ रुपये की लागत से बना रेलवे ओवरब्रिज और सड़क उद्घाटन के एक महीने के भीतर ही धंसनी और टूटनी शुरू हो गई है। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए रेलवे अधिकारियों से जांच और मरम्मत की मांग की है।
यह ओवरब्रिज और सड़क चार साल में बनकर तैयार हुई थी। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को सुगम आवागमन प्रदान करना था। ओवरब्रिज का निर्माण दो साल पहले ही पूरा हो गया था। हालांकि सड़क न बनने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका था। एक माह पहले ही इसका उद्घाटन कर वाहनों के लिए खोला गया था लेकिन सड़क वाहनों का दबाव एक माह भी नहीं झेल पाई। जगह-जगह से सड़क टूट गई है और धंस गई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रमेश, मनोज, जितेंद्र और सुरेश आदि ने चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इतनी जल्दी सड़क का टूटना और धंसना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से पूरे निर्माण की जांच कराने की अपील की है। उनकी मांग है कि सड़क की तत्काल मरम्मत की जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
ये बोले लोग--
ओवरब्रिज की सड़क एक माह में जगह-जगह से धंसनी व टूटनी शुरू हो गई है। निर्माण सामग्री के मानक की कहीं न कहीं अनदेखी की गई है। निर्माण कार्य की जांच होनी चाहिए। -योगेश तोमर
सेतु निगम के अधिकारियों को ओवरब्रिज की टूटी सड़क की जल्द मरम्मत करानी चाहिए, जिससे वाहन चालकों को ज्यादा दिनों तक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। -मोहित चौहान
वर्जन-- --
बरसात के मौसम में सड़क के धंसने व टूटने की समस्या आ सकती है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी ताकि वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। -राहुल मलिक, सहायक अभियंता, उत्तर प्रदेश सेतु निगम

ये बोले लोग

वर्जन