फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The remains of the dead body were not found in the crematorium

Baghpat News: श्मशान घाट में नहीं मिले शव के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 12 Aug 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The remains of the dead body were not found in the crematorium
बागपत, खेकड़ा। कस्बे में डूंडाहेडा रोड स्थित श्मशान घाट से शव के अवशेष गायब हो गए। मृतक के परिजनों ने डायल 11 पर पुलिस को फोन कर मामले की शिकायत की। पुलिस के श्मशान घाट और आसपास खेतों में तलाश करने पर भी शव के जले अवशेष नहीं मिले।
विज्ञापन

मूलरूप से मेरठ जिले के कलिंदी गांव और वर्तमान में खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर निवासी जितेंद्र दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो में थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और परिजन उनका दिल्ली के अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का कस्बे में डूंडाहेडा रोड स्थित वाल्मीकि श्मशान घाट में शुक्रवार दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया। शाम के समय परिजन श्ममशान घाट में चिता को देखने पहुंचे तो उनको चिता से अवशेष गायब मिले। मृतक के भांजे मनोज कुमार ने डायल 112 पर पुलिस काे फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को आसपास खेतों में तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिले। मनोज कुमार का कहना है कि वह चिता जलते हुए छोड़कर चले गए थे और उसके मामा का जलती चिता से शव गायब हुआ है। उसने किसी तांत्रिक पर शव को तंत्र क्रिया के लिए गायब करने की आशंका जता पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed