फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The relatives of the teenager who died in the accident surrounded the Kotwali

हादसे में मृत किशोर के परिजनों ने कोतवाली घेरी

Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The relatives of the teenager who died in the accident surrounded the Kotwali
पुलिस पर ट्रेक्टर चालक का सुराग न लगाने का आरोप लगा कोतवाली का घेराव करते सडक दुर्घटना मे मृत किश? - फोटो : KAHKRA
पाठशाला रोड पर बीती 26 दिसंबर को बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मार दी थी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे में रविवार देर शाम पाठशाला रोड पर सड़क दुर्घटना में मृत किशोर के परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ बुधवार को कोतवाली घेरी। उन्होंने पुलिस पर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक का सुराग लगाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें जल्द ही आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।

बीती 26 दिसंबर की देर शाम बाइक पर सवार होकर घर लौटते समय पाठशाला रोड पर भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोहल्ला अहिरान की कश्यप गली निवासी युवक राहुल पुत्र राजवीर की मौत हो गई थी। उसका दोस्त कर्ण पुत्र गजेंद्र गंभीर घायल हुआ था। वहीं, राजवीर ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब तक पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक का सुराग नहीं लगा सकी है। इससे क्षुब्ध होकर बुधवार शाम करीब पांच बजे मृतक राहुल के परिजन सैकड़ों लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने विरोध जताते हुए कोतवाली का घेराव कर पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कोतवाली के एसएसआई संजय कुमार ने उन्हें आरोपी वाहन चालक का जल्द सुराग लगाकर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। इस दौरान राजवीर, सुभाष, सोनू, राकेश, सतेंद्र, बिट्टू, सतीश, मोनू, रवींद्र, प्रदीप, बिजेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed