{"_id":"67b8d12d4ea681822a0707a7","slug":"the-relationship-was-broken-two-days-before-the-wedding-after-the-groom-demanded-rs-50-lakhs-at-the-time-of-marriage-baghpat-news-c-28-1-bag1001-126866-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लग्न में पचास लाख रुपये मांगने पर शादी से दो दिन पहले रिश्ता तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लग्न में पचास लाख रुपये मांगने पर शादी से दो दिन पहले रिश्ता तोड़ा
Sat, 22 Feb 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
बागपत। लग्न में पचास लाख रुपये मांगने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। इसमें शादी से दो दिन पहले युवती पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और कोतवाली में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर शादी को लेकर अभी तक हुए खर्चे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों वार्ता भी कराई गई।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता नोएडा के युवक से किया था, जो प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शादी के लिए 22 फरवरी को लग्न सगाई और 23 फरवरी को बारात आनी तय की गई। इसके लिए उनके परिवार वालों ने तैयारी भी पूरी कर ली। शादी के लिए मंडप बुक कर हलवाई लगा दिए गए।
बेटी को देने के लिए एक कार और लग्न सगाई में देने के लिए दस लाख रुपये भी बैंक से निकलवाकर रख लिए। आरोप है कि शादी से तीन दिन पहले दूल्हा पक्ष ने लग्न सगाई में पचास लाख रुपये नकद देने की मांग कर दी। उन्होंने पचास लाख से कम देने की बात कहीं तो दूल्हा पक्ष ने सगाई लेकर आने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि दूल्हा पक्ष के दहेजलोभी व्यवहार को देखते हुए उन्होंने बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया, जिन्होंने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ दिया है। खर्च हुई रकम के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। उनके बीच समझौता नहीं हुआ तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।