{"_id":"633dd0b7efd18e0d8830a9bb","slug":"the-procession-took-out-on-vijayadashami-beautiful-tableaux-captivated-the-mind-baghpat-news-mrt6083378138","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयादशमी पर निकाली शोभायात्रा, सुंदर झांकियां ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयादशमी पर निकाली शोभायात्रा, सुंदर झांकियां ने मोहा मन
विज्ञापन
जय माता के भक्त है...बागपत में मां दुर्गा की शोभायात्रा के दौरान होली खेलते हुए मां के गीतो पर नृत्?
- फोटो : BAGHPAT
फोटो - 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बुधवार को विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। नगर में माता दुर्गा की बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
कश्यप कॉलोनी में नव दुर्गा समिति की ओर से विजयादशमी पर मां दुर्गा की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मोहित और नवदुर्गा सेवा समिति के रोहताश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा कश्यप कालोनी के पक्का घाट मंदिर से शुरू होकर कोर्ट रोड से बड़ा बाजार, गांधी बाजार, हनुमान मंदिर रोड तक निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु ढोल नगाड़े और डीजे की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, भगवान शिव-पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इससे पूर्व पंडित राम शंकर शास्त्री ने पूजन कराया। इसके उपरांत शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा के उपरांत मां दुर्गा की मूर्ति का गंग नहर जानी में विर्सजन किया। शोभायात्रा में भवी चंद कश्यप, राहुल निषाद, प्रवीण कश्यप, फूल कश्यप, मूलचंद, गौरव, ललित कश्यप, अनुज कश्यप, संजय कश्यप, बिट्टू प्रजापति, हिमांशु, युगल, कल्लू, अंकित, राहुल निषाद, रामपाल कश्यप, नंदकिशोर मौजूद रहे।