फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The process of adjustment of teachers will be online

Baghpat News: शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The process of adjustment of teachers will be online
बागपत। स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के समायोजन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। विभाग की ओर से शिक्षकों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती वाले स्कूलों से शिक्षकों को हटाया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में न्यूनतम तीन शिक्षकों की तैनाती होगी। सरप्लस अध्यापकों के समायोजन में सबसे पहले वरिष्ठ शिक्षक और उनके उपरांत कनिष्ठ शिक्षकों का स्थानांतरण/समायोजन होगा।
विज्ञापन

सरप्लस शिक्षक वाले विद्यालय से जो विद्यालय में पहले आया था, उसे पहले विकल्प दिया जाएगा। शिक्षकों का विद्यालयों में समायोजन 30 अप्रैल, 2022 की छात्र संख्या के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से शिक्षकों के समायोजन का आदेश जारी होने के बाद विभाग की ओर से शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपडेट कर दिया है। जिले के अंदर होने वाले शिक्षकों के समायोजन/स्थानांतरण के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया है।

समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष और डायट प्राचार्य, वित्त एवं लेखाधिकारी और बीएसए सदस्य होंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। शासन ने समायोजन के लिए तीन मई तक शिक्षकों का डाटा विभाग को पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed