फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The problem of payment of sugarcane price is old, the solution is being done gradually: Laxmi Narayan

गन्ना भुगतान की समस्या काफी पुरानी, समाधान धीरे-धीरे हो रहा: लक्ष्मी नारायण

Wed, 14 Sep 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The problem of payment of sugarcane price is old, the solution is being done gradually: Laxmi Narayan
ग्वालीखेड़ा के मां अंबा कॉलेज में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को स्मार्? - फोटो : BAGHPAT
बागपत/दोघट/बिनौली/अग्रवाल मंडी टटीरी। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या लंबे समय से चल रही है। पांच वर्षों में इस समस्या में काफी सुधार हुआ है और अगले कुछ वर्षों में इस समस्या का पूरी तरह से समाधान कर दिया जाएगा। वह मंगलवार को बागपत में कई कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

भड़ल गांव के देव पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मास्टर राजपाल राणा की प्रतिमा के अनावरण के बाद गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि आज काफी चीनी मिलें ऐसी हैं जो गन्ना सत्र समाप्त होने के तुरंत बाद ही पूरा भुगतान कर देती हैं। कुछ चीनी मिलें भुगतान नहीं कर पा रहीं हैं, उनको भी तुरंत भुगतान करने की राह पर लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी गन्ना पेराई सत्र को समय पर शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। यहां मास्टर राजपाल राणा के बेटों राजीव राणा व विपिन राणा ने उनकी प्रतिमा लगाकर यही संदेश दिया है।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मनुष्य के चार कर्तव्य माता, पिता, गुरुजनों की सेवा और समाज की सेवा करना है। छपरौली के विधायक डॉ. अजय कुमार ने मंत्री के सामने बागपत की तीनों चीनी मिलों की स्थिति के बारे में बताया और उनमें सुधार कराने की मांग रखी। मंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा और संचालन रामछैल ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक जगत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल, विहिप के अमन सिंह, पूर्व विधायक जगत सिंह, पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह, चौहान खाप चौधरी विवेक चौधरी, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, विक्रम राणा, कृष्णपाल चेयरमैन, आनंद छिल्लर, पप्पन राणा, डॉ. विनोद राणा, कृष्णपाल, देवेंद्र प्रधान, यशपाल राणा, राम भरोसे लाल, पम्मी प्रधान, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
--
जब तक किसान रहेगा, तब तक बागपत और चौ. चरण सिंह का गुणगान रहेगा
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के अध्ययन केंद्र पर अध्ययनरत 47 विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि किसान जब तक रहेगा, तब तक बागपत व चौधरी चरण सिंह का गुणगान रहेगा। संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने अतिथियों को शॉल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
--
बागपत में हुआ स्वागत, टटीरी में समस्याएं उठाईं
गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से बागपत आते हुए दिल्ली रोड पर जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली के कार्यालय पर स्वागत किया गया। जहां विधायक योगेश धामा के साथ काफी लोग पहुंचे। वहां से मंत्री लक्ष्मी नारायण अग्रवाल मंडी टटीरी में पवन ठेकेदार के आवास पर पहुंचे। वहां विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि सचिन राजपूत ने मंत्री को एक ज्ञापन देकर कस्बे से दुड़भा तक मार्ग को बनवाने की मांग की।

गन्ने के मूल्य का भुगतान न करने वाली मिलों को नहीं चलने देंगे
रमाला। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मंगलवार शाम को छपरौली के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह के आवास पर रमाला में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि गन्ने के बकाया मूल्य का भुगतान न करने वाली मिलों को नहीं चलने दिया जाएगा। उन मिलों पर ताला लगवा दिया जाएगा। मिल मालिक अपना घर या फैक्टरी कुछ भी बेचे, उनको गन्ना मूल्य का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि वह बागपत को किसानों का मंदिर मानते है। उन्होंने कहा कि गन्ने का नया पेराई सत्र 30 अक्तूबर से शुरू होगा। उन्होंने पिछले सरकारों पर विकास कार्य नहीं करने का आरोप भी लगाया।

भड़ल गांव के देव पब्लिक स्कूल में आयोजित मास्टर राजपाल राणा प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मंच?

भड़ल गांव के देव पब्लिक स्कूल में आयोजित मास्टर राजपाल राणा प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मंच?- फोटो : BAGHPAT

भड़ल गांव के देव पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते ग्रामीण

भड़ल गांव के देव पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते ग्रामीण- फोटो : BAGHPAT

बागपत में गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण का स्वागत करते विधायक योगेश धामा व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर

बागपत में गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण का स्वागत करते विधायक योगेश धामा व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed