{"_id":"62bde668f0cf7d426453010e","slug":"the-prized-of-25thousand-criminal-ashok-have-arrested-in-an-encounter-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat Murder Case: आखिर मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर, गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat Murder Case: आखिर मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर, गोली लगने से हुआ घायल
Fri, 01 Jul 2022 12:20 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:20 AM IST
सार
विक्की की हत्या में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया गया। आरोपी बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले विक्की की हत्या में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले विक्की पुत्र जगदीश का शव खट्टा प्रहलादपुर से डौला जाने वाले रास्ते पर पड़ा मिला था। जिसमें पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ बैंगन फरार चल रहा था। फरार हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ बैंगन पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन
सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र की बसोद नहर पर 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अशोक के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सिपाही रविंद्र भाटी भी गोली से घायल हुआ है। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।