फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The pressure of compromise is making attackers

फैक्ट्री मालिक पर फायरिंग करने का प्रकरण------- आरोपियों द्वारा बनाया जा रहा समझौते का दवाब

Sat, 21 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The pressure of compromise is making attackers
बड़ौत। बिजरौल रोड स्थित चौधरी चरण सिंह विहार में इंटरलॉकिंगईंट निर्माण फैक्टरी मालिक पर हुई फायरिंग के मामले में आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। वहीं, पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कोतवाली पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी फैक्टरी मालिक रवि चौहान पुत्र प्रवीण चौहान पर मंगलवार देर शाम बिजरौल रोड स्थित चौधरी चरण सिह विहार में बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया था। वह फैक्टरी से घर लौट रहे थे। इस मामले में पीड़ित रवि चौहान ने मलकपुर निवासी ऋषभ तोमर, तपिश तोमर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। कई जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल हैं। समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को न पकड़ने का भी आरोप लगाया। उधर, सीओ आलोक कुमार का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed