फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The power line has not been repaired even after ten days, farmers are worried

Baghpat News: विद्युत लाइन दस दिन बाद भी नहीं हुई ठीक, किसान परेशान

Sat, 19 Apr 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 19 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The power line has not been repaired even after ten days, farmers are worried
विद्युत लाइन दस दिन से ठीक नहीं हुई की खबर से संबं​धित फोटो।   ललियाना में सूखी टमाटर की फसल दि
रटौल। ललियाना गांव में दस दिन पहले आंधी के कारण मुख्य चौराहे पर ट्रांसफार्मर और उसके दो खंभे झुक गए थे, जिनको अभी तक ठीक नहीं किया गया। इससे गांव के एक दर्जन नलकूपों की बिजली आपूर्ति बंद है और खेतों में सिंचाई नहीं होने से किसान परेशान है।
विज्ञापन

सिंचाई नहीं होने से किसानों की 250 बीघा जमीन पर गन्ना, टमाटर और खीरे की फसल सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान प्रदीप कुमार, कुसुम देवी, अनिरुद्ध कुमार, सतपाल आदि किसानों ने कहा कि कई बार विद्युत उप केंद्र चमरावल पर कर्मियों से शिकायत कर चुके हैं। मगर, लाइन ठीक नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

फसल सूखने से टमाटर टूटकर जमीन पर गिरकर सड़ने लगे हैं। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता विनय शर्मा ने कहा कि मजदूर नहीं मिलने से दिक्कत हो रही थी। लेकिन अब मजदूरों की व्यवस्था हो गई, जिससे शनिवार को नए खंभे लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed