{"_id":"5fe76ec38ebc3e3f61126c33","slug":"the-posts-are-deserted-during-the-day-policemen-are-not-found-at-night-baghpat-news-mrt5175484199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में चौकियां सुनसान, रात में ढूंढे नहीं मिलते पुलिसवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में चौकियां सुनसान, रात में ढूंढे नहीं मिलते पुलिसवाले
विज्ञापन
बड़ौत में बिनौली रोड़ पर सुनसान पड़ी पुलिस चौकी।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला लाइव
- कैसे थमे अपराध, मेरठ की वारदात के बाद भी पुलिस अलर्ट नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। व्यापारियों की सुरक्षा का दावा हवाई है। दिन में पुलिस चौकियां सूनी पड़ी रहती है, रात में पुलिसकर्मी नहीं मिलते। ऐसे में आखिर आमजन की सुरक्षा कैसे हो। मेरठ की वारदात के बाद भी जिले की अधिकतर पुलिस चौकियों पर सन्नाटा नजर आया। पुलिस सतर्क नजर नहीं आई। सबसे संवेदनशील क्षेत्र बड़ौत में भी पुलिस अलर्ट नहीं रहती। रात के समय पुलिस चौकियों पर सन्नाटा पसरा रहता है।
बाजार पुलिस चौकी बड़ौत : दोपहर 03:19 बजे
बड़ौत की बाजार पुलिस चौकी व्यापारियों की सुरक्षा की लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। चौकी पर पांच पुलिस कर्मी नियुक्त किए गए हैं। दोपहर तीन बजकर 19 मिनट पर चौकी सूनी थी। काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी चौकी पर नहीं मिला। फरियादी वापस लौटे।
बिनौली रोड पुलिस चौकी बड़ौत : दोपहर 03:30 बजे
बड़ौत से मेरठ जाने वाले बिनौली रोड पर आए दिन बड़ी वारदातें होती है। इसके बावजूद यहां पर हर समय सन्नाटा छाया रहता है। दिन में तीन बजकर 30 मिनट पर पुलिस चौकी खाली पड़ी थी। चेकिंग के लिए पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। बड़ौत इंस्पेक्टर अजय शर्मा का कहना है कि सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी टाइम पर चौकी व चौकी क्षेत्र में गश्त करने के लिए निर्देश है। लापरवाही करते हैं तो औचक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
पुराना कसबा पुलिस चौकी बागपत : 04:30 बजे
बागपत नगर की पुराना कसबा पुलिस चौकी पर दिन में सन्नाटा नजर आया। मेरठ में वारदात के बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं रही। चौकी का दरवाजा बंद मिला। पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे।
रामभरोसे सर्राफा बाजार
बागपत। मेरठ में वारदात के बाद भी नगर के सर्राफा बाजार में पुलिस सक्रिय नजर नहीं आई। दोपहर 12 से एक बजे के बीच बाजार में पुलिस की गश्त करती नजर नहीं आई। अग्रवाल मंडी टटीरी में जरूर पुलिस ने गश्त की।
---------------------------------
- सीओ बड़ौत आलोक कुमार का कहना है कि पुलिस को गश्त के निर्देश हैं। चौकियों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
- सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि चौकियों की चेकिंग की जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाएगी।
बड़ौत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की सरेशाम बिनौली रोड पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश लूट की वारदात अंजाम देकर भाग रहे थे, व्यापारी ने विरोध किया तो गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- बड़ौत में लोहा व्यापारी आदेश जैन का अलसुबह अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने बमुश्किल व्यापारी को सकुशल बरामद किया था।
- बड़ौत में बिनौली रोड पर घुड़चढ़ी के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने लगभग 80 हजार रुपये दिनदहाड़े लूट लिए गए थे। पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है।
व्यापारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा
खेकड़ा। मेरठ में सराफा व्यापारी को बंधक बनाकर डकैती की घटना के बाद शनिवार को खेकड़ा पुलिस भी अलर्ट नजर आई। पुलिस ने बाजार में पहुंचकर सराफा व्यापारियों सुरक्षा का भरोसा दिलाया।