फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The police are not only infamous, they are notoriously arrested

यूं ही बदनाम नहीं पुलिस, शान से गिरफ्तार होते हैं कुख्यात

Thu, 09 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The police are not only infamous, they are notoriously arrested
बागपत। विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस की फिर किरकिरी हुई है। बागपत जिले में कुख्यात अपराधियों की दूसरे राज्यों में गिरफ्तारी की लंबी फेहरिस्त है। परमवीर तुगाना पर जिले में कई मुकदमे दर्ज थे, लेकिन उसकी गिरफ्तारी राजस्थान से हुई थी। इसी तरह अन्य अपराधी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

हप्पू की गिरफ्तारी पर उठे थे सवाल
बागपत। एक लाख रुपये के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू को क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के टोंक जिले से धर दबोचा था। हप्पू बरेली जेल में बंद है और ऑप्रेशन क्लीन में उसका नाम शामिल है। गिरफ्तारी के दौरान भी सवालों की सुगबुगाहट उठी थी।
विज्ञापन

उदयपुर में पकड़ गया था परमवीर तुगाना
बागपत। जिले की पुलिस को परमवीर तुगाना की तलाश थी, लेकिन उसे पकड़ा था नोएडा एसटीएफ ने। पचास हजार रुपये के इनामी तुगाना की गिरफ्तारी में स्थानीय पुलिस बगलें झांकती रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत से भागा, पटियाला में पकड़ा गया
बागपत। कुख्यात अमित भूरा को पुलिस पर हमला कर बागपत से भगाया गया था। बाद में उसे पटियाला से गिरफ्तार किया गया। वह पटियाला जेल में ही बंद हैं। उत्तराखंड और यूपी पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी।

पुलिस के हाथ से फिसल गया रामवीर शौकीन
बागपत। पुलिस का हाल यह है कि भूरा फरारी केस में शामिल रहे पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को पुलिस सफदरगंज अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गई थी। जिले की पुलिस देखती रह गई और रामवीर शौकीन चकमा देकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed