फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The people of Muslim society gave the dedication amount for the construction of the temple

मुस्लिम समाज के लोगों ने दी मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि

Wed, 03 Feb 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
The people of Muslim society gave the dedication amount for the construction of the temple
गांव सोंटी में समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय सौंपी धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए मुस्लिम समाज के लोग अयोध्या में नव निर्माणाधीन भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए सहयोग राशि दान दे रहे है। बुधवार को सोंटी गांव निवासी मुस्लिम समाज के लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि भेंट की।

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि संग्रहीत करने का अभियान चल रहा है। इसमें हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। गांव सोंटी निवासी शेख सूबेदीन, आबिद, मोहम्मद इमरान, अफजाल, मोहम्मद एहसान, इरशाद सहित दो दर्जन लोगों ने बुधवार को मंदिर निर्माण के लिए समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय को समर्पण राशि भेंट की। शेख सूबेदीन ने कहा न्यायालय फैसला स्वीकार कर एकदूसरे का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed