{"_id":"617d89a0f34a0b4654526a6b","slug":"the-path-is-difficult-and-challenging-you-will-definitely-get-the-destination-together-jayant-baghpat-news-mrt563005493","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता कठिन और चुनौती भरा है, साथ से मंजिल जरूर मिलेगी : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता कठिन और चुनौती भरा है, साथ से मंजिल जरूर मिलेगी : जयंत
विज्ञापन
बड़ौत के जनता वैदिक कालेज में आयोजित आर्शीवाद पथ रैली को संबोधित करते जयंत चौधरी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दादा व पिता की कर्मभूमि पर चुनावी प्रचार का पहला चरण खत्म होने पर चौधरी जयंत ने हर वर्ग को साधा
- लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा तो किसानों व धार्मिक भाईचारे के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आक्रामक भी हुए
- जयंत चौधरी को खाप, थांबा व अब्बासी समाज ने पगड़ी पहनाई तो बोले यह विश्वास की प्रतीक, इसकी लाज रखूंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने चुनावी प्रचार का पहला चरण अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि पर खत्म किया। इस दौरान चौधरी जयंत सिंह ने हर वर्ग को साधने का प्रयास किया। लोगों को दादा और पिता के नाम पर भावनात्मक रूप से जोड़ा तो किसानों व भाईचारे के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए आक्रामक भी दिखाई दिए। कहा कि रास्ता कठिन है और चुनौती भरा सफर है, लेकिन साथ से मंजिल जरूर मिलेगी। यहां भी खाप चौधरियों, थांबेदारों व अब्बासी समाज के लोगों ने चौधरी जयंत को पगड़ी पहनाई तो उन्होंने भी उसे विश्वास का प्रतीक बताते हुए उसकी लाज रखने का वादा किया।
चौधरी जयंत सिंह ने सबसे पहले लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करते हुए कहा कि हर कोई जानता है कि किन परिस्थितियों में वह उनके बीच आए है और इस आशीर्वाद पथ यात्रा शुरू की गई। अब सभी को उनका साथ देना है और जहां-जहां लोकदल कमजोर था, वहां लोगों को जोड़ना है। रास्ता कठिन है और चुनौती भरा सफर है, लेकिन साथ से मंजिल जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं रिश्ते की कद्र करूंगा और उनके मान-सम्मान की लड़ाई भी लडू़ंगा। सभी को पहले की तरह भाईचारा बनाकर रखना है।
चौधरी जयंत ने सरकार के खिलाफ आक्रामक भी दिखाई दिए। कहा कि जिस तरह से कृषि कानूनों के विरोध में किसान धरना देकर बैठे हुए है, अगर आपका वकील मजबूत होता तो इतना लंबा आंदोलन नहीं करना पड़ा। इस सरकार में आपका कोई वकील नहीं है जो पैरवी कर सके। खाद की कमी से किसान जूझ रहा है तो फसलों के दाम नहीं मिल रहे है। स्वामीनाथन आयोग को लागू नहीं किया जा रहा है तो जाति व धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर भाईचारा बिगाड़ा जाता है। सरकार में केवल पूंजीपतियों का बोलबाला है और उनके इशारे पर हर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री पर तंज कसा
चौधरी जयंत सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि वह प्रदेश में अब बाहुबली नहीं दिखने की बात कहते है। मगर, उनके कार्यक्रम में बाहुबली उनके पास ही बैठे हुए थे। गृहमंत्री कहते है कि अब महिलाएं रात को 12 बजे भी गहने पहनकर आराम से घूम सकती है। लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि अमित शाह भी दोपहर में माला पहनकर निकले तो उनको भी लूट लिया जाएगा।
पूर्व में रालोद में रहे कई नेताओं पर की टिप्पणी
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि यहां भाजपा में ऐसे भी नेता है, जब वह रालोद में होते थे तो भाजपा वाले उनको बेकार बताते थे। अब वह भाजपा में चले गए तो वह चमक गए है। चौधरी जयंत ने उन नेताओं को लेकर टिप्पणी भी की। इसके अलावा भी जिले के काफी मुद्दों को लेकर वह बोले। दो घंटे देरी से आने के बाद करीब 36 मिनट तक हर मुद्दे पर बोलते रहे।
उज्ज्वल खाप ने पगड़ी पहनाकर 5.51 लाख रुपये दिए
आशीर्वाद पथ रैली में खाप, थांबा व समाज की पगड़ी पहनाई गई। उज्ज्वल खाप ने पगड़ी पहनाने के साथ ही 5.51 लाख रुपये दिए। बामनौली के थांबेदारों ने पगड़ी बांधी और 2.51 लाख रुपये दिए। अब्बासी समाज के लोगों ने चौधरी जयंत सिंह को पगड़ी बांधी। संजीव मान ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इनके अलावा गुराना गांव ने 1.51 लाख, दाहा ने एक लाख, टीकरी ने एक लाख, निरपुड़ा ने एक लाख रुपये दिए है।
पेंशन तीन गुना बढ़ेगी, स्टांप ड्यूटी में छूट बढ़ाई जाएगी
चौधरी जयंत सिंह ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए घोषणा की। कहा कि अभी 60 साल से 80 साल वालों तक को 500 रुपये पेंशन मिलती है, जिसको तीन गुना बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा। इस तरह ही 80 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को 800 रुपये पेंशन मिलती है, जिसे 2400 किया जाएगा। रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए स्टांप ड्यूटी को सात प्रतिशत से दो प्रतिशत करेंगे। उनका कहना है कि इसकी भरपाई उससे होगी, जब स्टांप ड्यूटी कम होने से जमीनों की खरीद-फरोख्त ज्यादा होगी। महिलाओं को दस लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति पर अभी तक कोई छूट नहीं मिलती है, लेकिन सत्ता में आने पर रालोद उस पर भी एक प्रतिशत छूट देगी।