फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The passengers of the district depend on Saharanpur depot

Baghpat News: सहारनपुर डिपो के भरोसे जनपद के यात्री

Fri, 07 Jun 2024 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
The passengers of the district depend on Saharanpur depot
बड़ौत। शाम होते ही बड़ौत डिपो की रोडवेज बसों के पहिए थम जाते हैं। बड़ौत से दिल्ली के लिए भी बसें नहीं मिलती हैं। इस कारण मजबूरी में यात्रियों को या तो अपने निजी वाहनों से गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है या फिर डग्गामार वाहन का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

विभागीय रिकार्ड के अनुसार बड़ौत डिपो के पास 113 निगम और 46 बसें अनुबंधित हैं। अधिकांश बसों की सेवा केवल दिन के समय ही मिलती है। शाम होते ही बसों के पहिये थम जाते हैं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कतें दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को होती है। बागपत से दिल्ली मात्र 50 किमी दूर है। बहुत से लोग दिल्ली में नौकरियां करते हैं, लेकिन शाम के समय उन्हें परिवहन सेवाओं से वंचित रहना पड़ता है।
विज्ञापन

सुनील, अनिल, प्रमोद, दीपक व धर्मेंद्र आदि का कहना है कि शाम के समय बड़ौत डिपो की बसें दिल्ली की ओर नहीं जाती हैं। इस कारण सहारनपुर डिपो की बसें ही दिल्ली जाने का एकमात्र साधन है। वहीं शिकायत के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं देते। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डग्गामार वाहनों की चांदी
शाम के समय दिल्ली की ओर जाने के लिए रोडवेज बसें नहीं मिलने के चलते लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में डग्गामार वाहन चालक दोगुना किराया यात्रियों से वसूलते हैं।


वर्जन--
इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है, फिलहाल 25 बसों का संचालन दिल्ली की ओर किया जा रहा है। अन्य बसों का संचालन जल्द किया।- प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी बड़ौत डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed