फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The paper came easy, the faces of the examinees blossomed

आसान आया पेपर, खिल गए परीक्षार्थियों के चेहरे

Thu, 24 Mar 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The paper came easy, the faces of the examinees blossomed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा थी। परीक्षा को लेकर परीक्षा से पूर्व छात्रों के चेहरे में पेपर को लेकर टेंशन नजर आ रही थी। मगर, परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे में मुस्कान दिखी।
आसान रहा पेपर
पेपर को लेकर काफी टेंशन थी, मगर पेपर काफी आसान आया। पेपर सॉल्व करने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं आई। - कशिश
---
पेपर देखते ही गायब हो गई टेंशन
पेपर को लेकर डर सता रहा था कि पेपर कैसा आएगा, मगर पेपर आसान रहा। परीक्षा में वहीं प्रश्न पूछें गए जो उसे याद थे। पेपर हल करने में कोई दिक्कत नहीं आई- खुशबु
विज्ञापन

---
तैयारी के अनुरुप आया पेपर
हिंदी का पेपर तैयारी के अनुरूप आया है। परीक्षा में अच्छे अंक मिलनी की उम्मीद है। परीक्षा से पहले पेपर को लेकर डर सता रहा था, मगर पेपर काफी आसान आया। - हिमांशु
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हिंदी में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद
पेपर को अजीब सा डर लग रहा था, मगर पेपर देखते ही सारी टेंशन ही खत्म हो गई। पेपर आसान आया, उसे परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। -फरीद
---
सांड़ देखकर परीक्षार्थियों में मची अफरा-तफरी
श्री यमुना इंटर कॉलेज के बाहर पहली पाली में कहीं से सांड़ आ गया। सांड़ को देखकर परीक्षा केंद्र के बाहर लाइन में लग रहे परीक्षार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। परीक्षार्थी इधर-उधर दौड़ते नजर आए।

----
आज होने वाली परीक्षा
शुक्रवार को यूपी बोर्ड में प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से हाईस्कूल की पालि, अरबी फारसी और इंटरमीडिएट की संगीत गायन, वादन व नृत्यकला और शाम की पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन और इंटरमीडिएट की सामान्य आधारित विषय (व्यावसायिक वर्ग के लिए), कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी) की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed