फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The pagoda reverberated with the cheers of Baba Kedarnath

बाबा केदारनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालया, जनप्रतिनिधियों ने किया जलाभिषेक

Fri, 05 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The pagoda reverberated with the cheers of Baba Kedarnath
बागपत/बड़ौत/बालैनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम के कार्यक्रम का जनपद के पांच शिवालयों में सजीव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बाबा केदारनाथ के जयकार गूंजते रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि जिले के प्रमुख शिवालयों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से भारतीय संस्कृति से जुड़े संगीत, गीत, नाट्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत बागपत के बाबा गुफा मंदिर में मुख्य अतिथि बड़ौत विधायक केपी मलिक ने जलाभिषेक कर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने रमाला के प्राचीन शिव मंदिर और विधायक योगेश धामा ने परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा पुरा महादेव जिले का ऐतिहासिक मंदिर है। मंदिर में दूर दराज से श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आते है। नगर पालिका अध्यक्ष बड़ौत अमित राणा ने बड़ौत के पंचमुखी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा बासौली के प्राचीन शिव मंदिर में ग्रामीणों ने ही जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed