फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The only son committed suicide by hanging himself, three brothers accused of harassment

Baghpat News: इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन भाइयों पर उत्पीड़न का आरोप

Sun, 15 Jun 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The only son committed suicide by hanging himself, three brothers accused of harassment
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर में परिवार के इकलौते बेटे मनीष उर्फ सीटू (36) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसमें मृतक की मां कमलेश ने तीन सगे भाइयों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। महिला कमलेश ने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला गिरधरपुर निवासी बुजुर्ग महिला कमलेश ने बताया कि तीन सगे भाइयों ने कुछ दिन पहले उसके बेटे मनीष उर्फ सीटू की आईडी पर किस्तों पर एक दुकान से एसी खरीद लिया था, लेकिन किस्त जमा नहीं की। इसके बाद दुकानदार ने उसके बेटे मनीष पर किस्त जमा करने का दबाव बनाया तो उसके बेटे ने तीनों से किस्त जमा करने के लिए कहा। तीनों ने किस्त जमा करने से मना कर दिया और बृहस्पतिवार को तीनों ने उसके बेटे मनीष की डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पिटाई से मनीष के सिर में चोट लग गई और पसली भी टूट गई। शिकायत करने पर पुलिस ने शांतिभंग में आरोपियों का चालान कर दिया।
आरोप है कि जमानत मिलने के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर फिर से हमला कर दिया। इसके बाद उसके परिवार को घर छोड़कर जाने की धमकी दी गई। इससे भयभीत उसके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका शव सुबह के समय कमरे में लटका हुआ मिला। खेकड़ा पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का सांया
कमलेश ने कहा कि मनीष उसका इकलौता बेटा था, जो मजदूरी कर परिवार का गुजर बशर कर रहा था। मनीष के परिवार में पत्नी, चार साल का बेटा विशेष, चार माह का बेटा आयुष्मान और बेटी वर्तिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed