Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The officers stopped the daughters' farewell.

Baghpat News: बेटियों की विदाई अफसरों ने रुकवाई

Mon, 03 Nov 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The officers stopped the daughters' farewell.
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तह तीन नवंबर को होनी थी शादी, अफसरों के सामान नहीं खरीदने से अब 13 नवंबर को होगी
विज्ञापन

- जिले में 593 बेटियों ने शादी के लिए किए हैं आवेदन, 252 आवेदनों का हो चुका है सत्यापन तो अन्य की अभी चल रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों की तीन नवंबर को ससुराल के लिए होने वाली विदाई अफसरों ने रुकवा दी। बेटियों को शगुन में मिलने वाला सामान अफसर खरीद नहीं सके और बेटियों को शादी के लिए दस दिन अधिक इंतजार करना होगा। अब 13 नवंबर को सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए बेटियों से आवेदन मांगे गए थे। यहां 593 बेटियों ने शादी के लिए आवेदन किए। इनमें से 252 बेटियों का सत्यापन पूरा हो चुका है और अन्य आवेदनों की जांच कराई जा रही है। बेटियों की शादी कराने के लिए पहले तीन नवंबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन अफसरों की लापरवाही से तारीख पीछे हटानी पड़ गई।
विज्ञापन

शादी में देने के लिए कपड़े, जेवर, बर्तन समेत अन्य सामान को अफसर समय से नहीं खरीद सके। सामान खरीदने की प्रक्रिया पूरी करने में अभी कई दिन का समय लगेगा क्योंकि अफसर अभी एक फर्म को फाइनल तक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अब सामूहिक विवाह की तारीख बढ़ानी पड़ी और अब 13 नवंबर को बागपत के चमरावल रोड स्थित इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में शादियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- 300 बेटियों की शादी के लिए आया बजट
जिला समाज कल्याण विभाग के पास 300 बेटियों की शादी के लिए शासन से बजट आया है और विभाग के पास अभी तक 593 आवेदन आ चुके हैं। ऐसे में सबसे पहले आने वाले 300 आवेदन का चयन कर बेटियों की शादी कराई जाएगी। एक बेटी की शादी पर एक लाख रुपये का बजट खर्च होगा। इसमें 60 हजार रुपये बेटी के खाते में जाएंगे और 40 हजार रुपये सामान खरीदने व खाने पर खर्च किए जाएंगे।
-- तीन फर्म हुईं शामिल, एक का होगा चयन
विकास भवन सभागार में तीन दिन पहले सामान खरीदने के लिए फर्म का चयन करने के लिए बैठक हुई। वहां तीन फर्म संचालकों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अभी तक अफसर किसी एक का चयन नहीं कर सके। अब दो दिन में फर्म का चयन किया जाएगा। इसके लिए सभी का शादी में देने के लिए सामान देखा जा रहा है। जिसका सामान सही होगा, उसका चयन करके सामान खरीदा जाएगा।

--
इस तरह आए आवेदन
ब्लॉक- आवेदन- सत्यापन
बागपत- 77-22
बड़ौत- 112- 51
बिनौली- 116-41
छपरौली- 65-22
खेकड़ा- 25-11
पिलाना-83-36
--
नगर निकाय
बागपत- 35-17
बड़ौत-25-17
खेकड़ा- 8-7
छपरौली- 5-5
दोघट-6-0
टीकरी-9-0
टटीरी- 6-5
अमीनगर सराय- 6-3
रटौल-15-15
कुल- 593-252
--
वर्जन
- सामान खरीदने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण तारीख को आगे बढ़ाया गया है। दो दिन में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आवेदनों का जल्द ही सत्यापन पूरा हो जाएगा। - ज्योति शर्मा, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed