{"_id":"6318d3c636e2980f3207fd30","slug":"the-officers-did-not-come-after-calling-the-principals-and-teachers-baghpat-news-mrt6042933119","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों-शिक्षकों को बुलाकर नहीं आए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों-शिक्षकों को बुलाकर नहीं आए अधिकारी
विज्ञापन
मीतली में आयोजित ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण में कार्यक्रम प्रस्तुत करती शिक्षिका व छात्राएं व मंच?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मीतली गांव के स्कूल में आयोजित ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्रधानों व प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को बुलाया गया, लेकिन अधिकारी नहीं आए। जिस पर प्रधानों ने नाराजगी जताते हुए बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा।
मीतली गांव के दिल्ली इंग्लिश स्कूल में बुधवार को ग्राम प्रधान स्थानीय प्राधिकारी व निकाय के सदस्यों का ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण व संगोष्ठी का आयोजन किया। शुभारंभ अहैड़ा प्रधान हरकरण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। एआरपी दिनेश वर्मा ने डीबीटी के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
एआरपी जितेंद्र कुमार ने ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर पीपीटी से जानकारी दी। एसआरजी अमित मौर्य ने निपुण भारत मिशन व निपुण लक्ष्यों को पीपीटी से दिखाया और निपुण भारत मिशन की जानकारी दी। उधर उन्मुखीकरण कार्यक्रम में अधिकारियों के नहीं आने पर प्रधान नाराज हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधान स्कूलों से जुड़ी अपनी समस्याओं से अवगत कराना चाहते थे, लेकिन अधिकारी नहीं आए। जिससे उन्मुखीकरण कार्यक्रम का लक्ष्य अधूरा है। उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन देकर अधिकारियों की मौजूदगी में दोबारा बैठक कराने की मांग की। मौके पर प्रधान सतबीर, दीपक शर्मा, हसरत, नकालूराम, राजकुमार शर्मा, योगेश शर्मा, मनोज रुहेला, अश्वनी नैन, राजीव कुमार, जितेंद्र नैन, श्वेता, नीतू यादव मौजूद रहे।
-----------
दूसरे कार्यों में न लगाई जाए शिक्षकों की ड्यूटी
प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार व प्रधान रोहित धनकड़ ने कहा कि शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ, पोलियो समेत अन्य अभियानों में लगाई जाने से शिक्षा बाधित होती है। इसलिए शिक्षकों की ड्यूटी दूसरे कार्यों में न लगाई जाए। स्कूलों में सफाईकर्मी तैनात किए जाए, जिससे स्वच्छता को बढ़ावा मिल सके।
----
वर्जन
ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्रधानों ने अधिकारियों के नहीं आने पर दोबारा कार्यक्रम कराने की मांग की। एबीएसए विभागीय कार्य से इलाहाबाद गए हुए थे। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई है, अब दोबारा कार्यक्रम कराया जाएगा। - ज्योति बाला, बीडीओ