{"_id":"62b9f5e81abb416466512d2a","slug":"the-number-of-patients-increased-as-the-temperature-increased-baghpat-news-mrt5946788151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मरीजों की भीड़, बिना उपचार वापस लौटना पड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मरीजों की भीड़, बिना उपचार वापस लौटना पड़ रहा
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमस बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या बढ़ी
बागपत। गर्मी बढ़ने के साथ ही बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। इस कारण सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार, डायरिया के अलावा विभिन्न बीमारियों के मरीजों की काफी भीड़ रही। इस दौरान कुछ मरीजों को भीड़ होने के कारण बिना उपचार के ही लौटना पड़ा।
जिला अस्पताल में रोजाना करीब डेढ़ हजार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे थे। जिनमें उमस भरी गर्मी के साथ ही बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को मरीजों का आंकड़ा दो हजार तक पहुंच गया। जिला अस्पताल के सोमवार सुबह खुलते ही मरीजों की भीड़ लग गई। पहले पर्ची बनवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा और फिर चिकित्सकों को दिखाने के लिए लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ा। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे के कक्षों के बाहर भी मरीजों की लंबी कतार लगी मिली। जहां मरीज अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे। इसके अलावा सामान्य वार्ड में अधिकांश बेड भी भर गए है।
बिना उपचार कराए ही लौटे मरीज
बसी गांव के रहने वाले सतेंद्र व सिंघावली अहीर गांव के रहने वाले शहजाद ने बताया कि अस्पताल में उपचार के लिए सुबह आ गए थे। जहां पर्ची तो किसी तरह बनवा ली, लेकिन चिकित्सक के यहां ओपीडी में भीड़ होने के कारण नंबर नहीं आया। जिसके चलते बिना उपचार कराए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सक समय से ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे है। मौसम में परिवर्तन के साथ मरीजों की संख्या बढ़ रही है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस जिला अस्पताल