फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The network of gas cylinder black marketing gang spread in many districts of the West

Baghpat News: वेस्ट के कई जिलों में फैला गैस सिलिंडर कालाबाजारी के गिरोह का जाल

Fri, 15 Nov 2024 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
The network of gas cylinder black marketing gang spread in many districts of the West

विज्ञापन
बागपत। घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का जाल पश्चिमी यूपी के कई जिलों में फैला हुआ है। इसका खुलासा मेरठ से कालाबाजारी कर दिल्ली भेजे जा रहे गैस सिलिंडरों की गाड़ी पकड़ी जाने पर हुआ। इससे पहले बागपत से भी गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी पकड़ी जा चुकी है।
जिला पूर्ति विभाग की टीम ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डूंडाहेड़ा चैकपोस्ट पर 19 सितंबर को गैस सिलिंडरों से लदी एक गाड़ी पकड़ी गई, जिसमें लदे गैस सिलिंडर कालाबाजारी के निकले। गैस सिलिंडरों की गाड़ी भव्य गैस एजेंसी बसी की निकली। जांच के बाद पूर्ति विभाग के अफसरों ने गैस एजेंसी संचालक पर कार्रवाई करते हुए संचालक अश्वनी कुमार, किरण शर्मा, गाड़ी चालक सुधीर शर्मा, मालिक सोमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा चार दिन पहले धौली प्याऊ पुलिस चौकी पर कालाबाजारी के लिए मेरठ से दिल्ली भेजे जा रहे गैस सिलिंडरों की गाड़ी पकड़ी, जिसमें मेरठ की एक गैस एजेंसी से कालाबाजारी के लिए गैस सिलिंडर खरीदे जाने का मामला सामने आया। पूछताछ में पकड़े गए गाड़ी चालकों ने पूर्ति विभाग के अफसरों को कई अन्य जानकारी भी दी। जिससे अफसरों को वेस्ट यूपी के कई जिलों में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी होने का मामला सामने आया और पूर्ति विभाग के अफसरों ने जिले के मार्गों से गुजरने वाली गैस सिलिंडरों की गाड़ियों को रडार पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- करावलनगर का गिरोह सक्रिय
वेस्ट यूपी के जिलों की एजेंसियों से गैस सिलिंडर खरीदने के बाद दिल्ली के इंडिस्टि्रयल एरिया, होटलों और दुकानों पर ज्यादा दामों में बेचकर मुनाफा कमाया जा रहा है, जिसमें करावलनगर दिल्ली का गिरोह पूरी तरह सक्रिय हैं। पहले बागपत में पकड़ी गई गैस सिलिंडरों कालाबाजारी और अब मेरठ से गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी में करावलनगर के गिरोह की भूमिका सामने आई। आशंका जताई जा रही है कि करावलनगर के गिरोह के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का खेल चल रहा है।
- आरोप बेबुनियाद, सभी मुकदमे खत्म हो गए
जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने कहा कि इंडेन एलपीजी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विभाग के कर्मियों पर वसूली करने के जो आरोप लगाए, वह पूरी तरह बेबुनियाद है। एटा और झांसी में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करने पर षडयंत्र के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सुनवाई के बाद मुकदमे समाप्त हो गए। जिले में नियमानुसार राशन और गैस सिलिंडरों का वितरण कराया जाएगा जो भी गड़बड़ी करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

वर्जन-
गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूचनाएं मिल रही है कि बागपत जिले के रास्तों से गैस सिलिंडरों की गाड़ियां दिल्ली भिजवाई जा रही है। कालाबाजारी करने वाले गिरोह के सदस्य रडार पर है और उसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। - अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed