{"_id":"633f25ccd66eba6b0f413383","slug":"the-name-of-chaudhary-charan-singh-will-shine-at-the-village-level-baghpat-news-mrt608479589","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों के क्षेत्र में गांव स्तर पर चमकेगा चौधरी चरण सिंह का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों के क्षेत्र में गांव स्तर पर चमकेगा चौधरी चरण सिंह का नाम
विज्ञापन
छपरौली स्थित चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय
- फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जाटों के क्षेत्र में गांव स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का नाम चमकाया जाएगा। इसके लिए जहां उनकी कर्मभूमि छपरौली में चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय का जीर्णोद्धार होगा। वहीं उनके नाम पर कई गांवों में मुख्य द्वार बनाए जाएंगे।
चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि छपरौली में चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय का जीर्णोद्धार छह लाख 90 हजार रुपये से कराया जाएगा। इसमें दीवार की तारबंदी, छत की मरम्मत, फिटिंग आदि शामिल हैं। पुसार गांव में शहीद अभिलव चौधरी के मकान की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर चौधरी चरण सिंह द्वार पांच लाख 95 हजार रुपये से बनाया जाएगा।
वहीं, लुहारी में लुहारी-नैथला मार्ग पर चौधरी चरण सिंह द्वार पांच लाख 26 हजार रुपये से बनाया जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से लधवाड़ी जाने वाले मुख्य मार्ग पर चौधरी चरण सिंह द्वार पांच लाख 18 हजार रुपये से बनाया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन हबीबुल्ला ने बताया कि इन सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्य दो से चार महीने में पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
पहले ही मार्ग का नाम चौधरी चरण सिंह किया गया
इससे पहले भी छपरौली क्षेत्र के टांडा-रमाला मार्ग को चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा गया है। इस तरह से जाट बाहुल क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह के नाम पर सबसे ज्यादा विकास कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।