{"_id":"642b290332e1c7ab3b0fe2c6","slug":"the-name-of-ahmedpur-gathina-village-will-not-change-baghpat-news-c-14-1-mrt1028-179024-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नहीं बदलेगा अहमदपुर गठीना गांव का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नहीं बदलेगा अहमदपुर गठीना गांव का नाम
Tue, 04 Apr 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
बागपत। अहमदपुर गठीना गांव के प्रधान ने गांव का नाम बदलवाकर चंद्रपुर गठीना करने की मांग की थी, जिसे अधिकारियों ने निरस्त कर दिया है। इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी ने बताया कि नाम परिवर्तन की कार्रवाई जिला स्तर से नहीं, शासन स्तर से की जाएगी।
पेयजल की आपूर्ति कर आख्या देने के निर्देश
अग्रवाल मंडी टटीरी। पेयजल लाइन टूटने से कस्बे के 20 परिवारों को 2 साल से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही थी। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, लखनऊ की सदस्य एडवोकेट अनीता अग्रवाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराते हुए परिवारों को पेयजल आपूर्ति कराकर आख्या प्रेषित करने के लिए कहा है। डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी परिवारों को तत्काल पेयजल की आपूर्ति कराकर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने ग्राम प्रधान को सम्मानित किया
बागपत। मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित गांव सिरसली के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर को जिलाधिकारी राजकमल यादव ने सम्मानित किया। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि सिरसली गांव में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें गांव के ही रहने वाले उद्योगपति तीन करोड़ रुपये मातृभूमि योजना में दान देकर सीसी रोड़ समेत अन्य विकास कार्य करा चुके हैं। इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, पूर्व प्रधान प्रवीण तोमर समेत अन्य मौजूद रहे।