फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The monkey ran away with the inspector's mobile phone

इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन ले भागा बंदर

Wed, 23 Mar 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The monkey ran away with the inspector's mobile phone
फोन छुड़ाने को पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। थाना बिनौली के इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन उत्पाती बंदर लेकर फरार भाग गया। बंदर से फोन को छुड़ाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। उन्हें काफी मश्क्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटा बाद बंदर ने फोन को छोड़ा।

इंस्पेक्टर बिनौली देवेंद्र कुमार त्यागी बुधवार सुबह आवास में बैठकर कुछ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक उत्पाती बंदर कमरे में घुस गया। इसके बाद मेज पर रखे उनके मोबाइल को लेकर भाग गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिसकर्मियों ने बंदर से फोन छुड़ाने के लिए ब्रेड, लड्डू, रोटी आदि का लालच दिया परंतु वह झांसे में नहीं आया। उसने फोन नहीं छोड़ा। पुलिसकर्मियों ने फोन छुड़ाने के लिए मोबाइल की कई बार बेल बजाई। पुलिसकर्मी छतों पर बंदर के पीछे दौड़ते रहे, किंतु बंदर ने भी पुलिसकर्मियों को खूब छकाया। करीब बाद एक घंटे बाद बंदर ने फोन छोड़ा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed