{"_id":"61e3164239f7001d6f790e3a","slug":"the-miscreants-took-away-the-bsp-leader-s-car-baghpat-news-mrt5735077150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता की गाड़ी लूटकर ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता की गाड़ी लूटकर ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कुछ युवक शनिवार की रात बसपा नेता बबलू कौशिक की स्कोर्पियों गाड़ी लूटकर भाग गए। पुलिस ने कई जगह चेकिंग की, लेकिन गाड़ी का पता नहीं चला।
बसपा नेता बबलू कौशिक शनिवार शाम को अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बहन अनीता के साथ केनरा बैंक के सामने गैराज पर आया था। वह गाड़ी को बैंक के सामने खड़ी करके कुछ काम से गैराज में चला गया, जबकि उसकी बहन अनीता गाड़ी में बैठी रही। लौटने पर बहन अनीता ने बताया कि कुछ युवक आए थे और वह उसे नीचे उतारकर गाड़ी लेकर भाग गए। वह बड़ौत की तरफ गाड़ी लेकर गए है। इस बारे में बबलू कौशिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक समेत कई जगह चेकिंग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गाड़ी लेकर जाने वालों की तलाश में पुलिस लगी है, जिससे उनके पकड़े जाने के बाद मामले का खुलासा हो सके।