{"_id":"625af83a13454e3a4e3f201d","slug":"the-miscreants-opened-the-door-by-taking-the-name-of-the-merchant-kahkra-news-mrt584802331","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी का नाम लेकर बदमाशों ने खुलवाया दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी का नाम लेकर बदमाशों ने खुलवाया दरवाजा
विज्ञापन
बागपत :::: सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुए खेकड़ा के कपड़ा व्यापारी के मकान में घुसे बदमााशों के चेहरे।
- फोटो : KAHKRA
व्यापारी के घर लूट की कोशिश का मामला
पुलिस का मानना, व्यापारी के घर और परिवार के बारे में जानते थे बदमाश
व्यापारी के पुत्र सार्थक के साहस की सभी ने की सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। कपड़ा व्यापारी अतुल रूहेला के घर और परिवार को दोनों बदमाश अच्छी तरह जानते थे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों बदमाशाें ने व्यापारी अतुल का नाम लेकर ही दरवाजा खुलवाया। पुलिस व्यापारी के घर और दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की कुंडली खंगालने में जुटी है। उधर, सार्थक के इस साहस की सभी ने सराहना की है।
व्यापारी अतुल रूहेला के मुताबिक वह रोजाना सुबह दुकान पर चले जाते है। पुत्र सार्थक स्कूल में पढ़ने चला जाता है। घर पर उनकी पत्नी रजनी अकेली रहती है। हनुमान जयंती के चलते शनिवार को स्कूल की छुट्टी थी। पुत्र भी घर पर ही था। बदमाशों ने मकान के गेट पर पहुंचकर आवाज लगाते हुए कहा कि अतुल से मिलना है। इस पर पत्नी ने गेट खोल दिया। कहा कि वे दुकान पर है, वही जाकर मिल लो और वह गेट बंद करने लगी। तभी दोनों बदमाश गेट को धकेलते हुए अंदर घुस गए। एक बदमाश ने हाथ से रजनी का मुंह दबा लिया। तभी रजनी ने भी साहस कर एक बदमाश के हाथ में काट लिया। मगर, बदमाश ने उसे कमरे में बंद कर दिया। दूसरा बदमाश लूटपाट के लिए कमरे में घुस गया। तभी रजनी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दूसरे कमरे में टीवी देख रहा उसका पुत्र दौड़कर बाहर आया और वहां रखे डंडे से एक बदमाश पर टूट पड़ा। इसके बाद बदमाश भाग गए। सार्थक के इस साहस की सभी ने सराहना की है।
दिनदहाडे़ हुई वारदात से महिलाओं में दहशत
दिनदहाडे़ दो बदमाश कपड़ा व्यापारी अतुल रूहेला के घर में घुसे और लूटपाट की कोशिश की। अतुल की पत्नी और पुत्र के साहस के चलते बदमाश विफल रहे। मगर, इस वारदात से घरों में अकेली रहने वाली महिलाओं में दहशत बनी हुई है। नगरवासी प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, अनुज कौशिक, विपिन कुमार, मुकेश, संदीप आदि ने सीओ विजय चौधरी से नगर के मुख्य मार्गों के साथ ही गली मोहल्लों में भी पुलिस गश्त कराने की मांग की है।