{"_id":"6255bcd353a2cc19dc70f494","slug":"the-miscreants-looted-65-thousand-rupees-from-the-youth-baraut-news-mrt584179757","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक से 65 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने युवक से 65 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध करने पर बंधक बनाकर खेत में फेंका, अन्य राहगीरों से भी लूट की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बावली-बरवाला संपर्क मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से 65 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाश युवक को बंधक बनाकर खेत में फेंक दिया। अन्य राहगीरों से भी बदमाशों ने लूट की कोशिश की। मगर, अन्य किसानों को देखकर बदमाश फरार हो गए। किसानों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल ने तहरीर दी।
घायल युवक रोहित पुत्र बिजेंद्र बरवाला गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार को बड़ौत में अपने दोस्त अंकित के घर पर उसकी बाइक खरीदने के लिए गया था। मगर, किसी कारणवश बाइक नहीं खरीदी गई तो वह बावली-बरवाला संपर्क मार्ग से होते हुए अपने गांव की ओर पैदल ही चल पड़ा। नहर के पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया और उसे 65 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचों की बटो से उसकी पिटाई की और बंधक बनाकर पास में स्थित खेत में फेंक दिया। अन्य राहगीरों के साथ भी लूट की कोशिश की गई, लेकिन तभी खेतों से ट्रैक्टर-ट्राली व भैंसा बुग्गी में सवार किसानों को आता देख बदमाश फरार हो गए। किसानों ने रोहित को बंधनमुक्त किया और इसकी सूचना पुलिस को देते हुए सीएचसी में भर्ती कराया। रोहित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल मगनवीर सिंह गिल का कहना है कि लूट जैसी कोई घटना नहीं है। आपसी लेनदेन का मामला है, जिसकी जांच कराई जा रही है।