फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreants escaped amidst police firing

पुलिस फायरिंग के बीच फरार हुए बदमाश

Wed, 08 Dec 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The miscreants escaped amidst police firing
बाइक लूट के आरोपी के छिपा होने की सूचना पर पुलिस ने फैजपुर निनाना में एक नलकूप की घेराबंदी की थी
विज्ञापन

बहालगढ़ हरियाणा में स्थित एक कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षा कर्मी से मंगलवार शाम दो बदमाशों ने लूटी बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में मंगलवार देर शाम को बाइक लूटने के आरोपी के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने एक नलकूप की घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने उनपर फायरिंग कर दी, कई राउंड फायरिंग के बावजूद बदमाश ईख के खेतों से होकर फरार हो गए।
राजपुर खामपुर निवासी मोनू बहालगढ़ में एमाजोन कंपनी में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करते हैं। वह मंगलवार देर शाम ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान फैजपुर निनाना गांव के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर उनसे बाइक लूटकर फरार हो गए थे। बुधवार सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश एक नलकूप पर छिपे हैं। पुलिस पहुंची तो बदमाश एक खेत में घुस गए, जिसपर पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घंटों तक गांव का जंगल घेरकर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस घटना में फैजपुर निनाना गांव के रहने वाले एक बदमाश का नाम सामने आ रहा है। वह पुलिस को देखकर भाग निकला, जिसको जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पहले भी जेल जा चुका, हरियाणा से भी वांछित
कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि पुलिस से बचकर भागने वाला पहले भी पशुओं की चोरी व अन्य घटनाओं को अंजाम दे चुका है और वह जेल भी जा चुका है। वह हरियाणा से भी वांछित बताया जा रहा है कि वह वहां से पशुओं की चोरी कर चुका है। उसपर ही बाइक लूट का शक है और उसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed