{"_id":"6713af7839f05c27a7071938","slug":"the-miscreant-who-robbed-the-salesman-was-arrested-in-an-encounter-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-120307-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सेल्समैन के साथ लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सेल्समैन के साथ लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
-नौ अक्तूबर को बावली अंडरपास के पास सेल्समैन से लूटी थी बाइक व मोबाइल
फोटो संख्या 3संवाद न्यूज एजेेंसी
बड़ौत। सेल्समैन से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों से लूट की बाइक, मोबाइल फोन व तमंचा बरामद किया।
सीओ विजय चौधरी के अनुसार शनिवार को पता चला कि तीन बदमाश जलालपुर नहर पुलिया के पास खड़े हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अनुराग निवासी बड़ौत, अंकित निवासी दोघट व मोहित निवासी कान्हड़ बताया। तीनों बदमाशों ने नौ अक्तूबर को बावली में रेलवे अंडरपास के नजदीक से एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन विजय निवासी आचार्य खेड़ा से बाइक व मोबाइल फोन लूटा था। पुलिस ने बदमाशों से लूटी गई बाइक, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया। पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।