फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The minister was invited to Gdgri

केंद्रीय मंत्री गडगरी को दिया न्योता

Fri, 24 Feb 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 24 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा ।  क्षेत्र के बड़ागांव त्रिलोक तीर्थ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडगरी से मिलकर मार्च माह में मंदिर पर होने वाले महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में आगामी मार्च माह में महामस्ताभिषेक कार्यक्रम का आयोजन होना है।  इसके चलते प्रबंध समिति के लोग व्यापक स्तर पर तैयारी में जुटे हैं। इसे लेकर  बृहस्पतिवार को मंदिर कमेटी के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन के नेतृत्व में पदाधिकारी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडगरी से दिल्ली जाकर मुलाकात की और सभी ने मंत्री को त्रिलोक तीर्थ मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट कर  उन्नीस मार्च 2017 से त्रिलोक तीर्थ जैन मंदिर पर शुरू होने जा रहे महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आने का न्योता दिया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपली की है। इनमें प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन,  श्यामलाल जैन, ब्रहमचारी नवीन भैया, दिनेश जैन, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed