फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The message given to keep harmony and society away from evils

सौहार्द और समाज को कुरीतियों से दूर रखने का दिया संदेश

Wed, 25 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The message given to keep harmony and society away from evils
बागपत में रैली निकालकर पानी बचाने के लिए लोगो को जागरूक करते छात्र-छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में मंगलवार को स्वयं सेवकों ने निकाली यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपीसी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में मंगलवार को स्वयंसेवकों ने यात्रा निकाल कर सौहार्द व समाज को कुरीतियों से दूर रखने का संदेश दिया। साथ ही अपने-अपने राज्य की वेषभूषा में अपनी संस्कृति को उजागर किया।

एसपीसी कॉलेज से शुरू होकर यात्रा गांधी बाजार से होते हुए पुराना कस्बा, पक्का घाट से कोर्ट रोड होते हुए कालेज में संपन्न की गई। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य आपसी सौहार्द और समाज को कुरीतियों से दूर रखने के साथ समाज को चेतना देना है। यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। शिविर के दूसरे सत्र में संस्कृत विश्व विद्यालय हरिद्वार से आए लक्ष्मी नारायण ने स्वयं सेवकों को योग के बारे में जागरूक किया। शरीर के उन बिंदुओं के बारे में भी जानकारी दी, जिन्हें दबाने से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। आईटी टीम के प्रदीप कुमार, सुबोध, अरुण व आकांक्षा ने सोशल मीडिया के सदुपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि 90 प्रतिशत युवा सोशल मीडिया से जुड़ा है। केवल 30 प्रतिशत युवा ही सोशल मीडिया का सदुपयोग कर रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर एनएसएस के पेज से जुड़ने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ उमलेश रानी, डॉ गीता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed