फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The meritorious were honored with trophies

मेधावियों को ट्राफी देकर किया गया सम्मानित

Sat, 23 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The meritorious were honored with trophies
मेधावियों को ट्राफी देकर किया गया सम्मानित
विज्ञापन

बड़ौत। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के टॉपरों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विजयीभव विद्यापीठ का सीबीएसई बोर्ड 12वीं व 10वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। स्कूल की चेयरमैन पूजा मान ने बताया कि इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग में शिवांशी सिंह ने 95.4 प्रतिशत, प्रियंका, नियति, कीर्ति मान ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 10वीं की छात्रा दीप्ति दांगी ने 97.4 प्रतिशत, अवनि राणा, स्वस्ति सिंह, मनु तोमर, पुलकित तोमर, लक्ष्मी, सिद्धार्थ मान, आयुषी ने बेहतर अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जौहर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रचना जौहर ने बताया कि 12वीं विज्ञान वर्ग के अनुराग 95.8, निहारिका 92.6 प्रतिशत के अलावा आयुष, अक्षि, आकाश, निखिल, प्रणव, भाविक, छवि, निशा, योसिनी ने अच्छे अंक प्राप्त किए। 10वीं में अक्षित, नेहा, आर्यन, वंशिका तोमर, निधि, कीर्ति, हर्षित जैन, आकांक्षा को अच्छे अंक मिले। सभी को स्कूल में सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉर्ड महावीरा एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम डांगी ने बताया कि 12वीं के आलोक शर्मा, ध्रुव डांगी, आदित्य भारद्वाज, तुषार, आदित्य कुमार, उज्ज्वल जैन, राजा तोमर, शुभम जैन, मुस्कान गुप्ता और 10वीं की सुप्रिया, शुगन शर्मा, खुशी गौतम, रिदम जैन को सम्मानित किया गया।
जेपी पब्लिक स्कूल की निदेशिका शरण शर्मा और डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि 12वीं में विज्ञान वर्ग के पारस 95 प्रतिशत, वंशिका 93.8 प्रतिशत के अलावा तनिष्क, एकता, निशा, तमन्ना, हिमांशु, विदुषी ने अच्छे अंक प्राप्त किए। 10वीं में हिमांशी 97.4, सिलकी 94.6, वंशिका 94.6, आकांशा 93.8 प्रतिशत, अंशिका, तनिषा को अच्छे अंक आने पर सम्मानित किया।
एल्पाइन पब्लिक स्कूल लूंब के निदेशक पंकज इंसा ने बताया कि 10वीं के विशेष सरोरा ने 98 प्रतिशत, आयुष ने 97.4, अदिति ने 97.4 प्रतिशत, आर्थिक ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनके अलावा वंश, अन्नू , दीशु , अंशिका, नीशू, अंशिका, प्रज्ञा, उर्वशी ने अच्छे अंक प्राप्त किए। 12वीं में वंशिका ने 93.6 प्रतिशत, पारस 88.8 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मानित किया। वहीं एल्पाइन पब्लिक जिवाना गेट में प्रबंधक यज्ञवीर सिंह, संजीव कुमार, प्रधानाचार्य प्रीति चौहान ने पलक को 95.4 प्रतिशत, आस्था शर्मा को 90.6 प्रतिशत के अलावा तनु तोमर, वैभव कुमार, वंश तोमर, राशि, विशेष कुमार को अच्छे अंक लाने पर सम्मानित किया।
बिनौली क्षेत्र के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना के निदेशक डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य, प्रोफेसर डॉ. बलजीत सिंह आर्य व प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने विज्ञान वर्ग में जोया, दीप शिखा, आर्यन, अंकुर व वाणिज्य वर्ग में अर्ची, हर्षिता व हाईस्कूल में स्नेहा, हिमांशु को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
- टॉपरों को ट्राफी देकर सम्मानित किया
बागपत/छपरौली। कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा में शनिवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि 12वीं के कॉमर्स वर्ग में स्कूल के श्रेयांश ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में मुर्करम हासिब ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दसवीं में चिराग गुप्ता ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अभिनव धामा दूसरे व वंश तीसरे स्थान रहा। शनिवार को मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, अंकित धामा, आदित्य शर्मा, रोहित पूनिया, विशप शर्मा, सुनीता रानी, नलिनी शर्मा, शक्ति राजदान, राखी धामा, शालिनी शर्मा, नरेश कुमार व मेघा धामा मौजूद रही। उधर, आदर्श नंगला के एमडी इंटरनेशनल स्कूल में मेधावियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक रविंद्र सिंह ने स्कूल के होनहार छात्रों को ट्राफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ. सुनीति आर्या, राजपाल, सुभाष, विपिन, निधि, नीरज, पिंकी, गौरव, शिल्पा, रिया, विशाखा, मोनिका मौजूद रही।
----
जय पार्वती में मेधावियों को सम्मानित किया
रमाला। जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह ने स्कूल के टॉपरों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या दीपा चौधरी ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में छात्रा उमंग चौहान व 12वीं में सलोनी चौधरी ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य जावेद खान, आरती, पूनम, दीपक, गौतम, भवेंद्र, मीनू, प्रिया, अलीशा आदि मौजूद रहे।

--
नवोदय विद्यालय की टॉपर बनी खुशी तोमर
बागपत। सरूरपुरकलां निवासी सुभाष नैन की भांजी खुशी तोमर ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में नवोदय विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी बेटी आंचल नैन ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। शनिवार को गांव के लोगों ने दोनों मेधावी छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर गांव के चौधरी धर्मवीर सिंह, सूबेदार रामकिशन, अनंत तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed