फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The mercury dropped to five degrees Celsius in the rain

झमाझम हुई बारिश में गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत, पांच डिग्री तक गिरा तापमान

Thu, 05 May 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped to five degrees Celsius in the rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। झमाझम हुई बारिश के साथ ओले पड़ने से बुधवार को तापमान में गिरावट आई है। तापमान पांच डिग्री लुढक़कर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव होने से परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
पिछले कई दिन से सूरज की तपिश और गर्म हवा झुलसा रही थी। गर्मी अधिक होने के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे थे। इसके चलते दोपहर में नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में लोगों की आवागमन कम हो गया था। बुधवार को मौसम ने करवट बदली तो लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बुधवार दोपहर दोपहर बाद हवा के साथ बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव आया। शाम को हवा के साथ झमाझम बारिश व ओले पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बरसात के बाद नगर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को रास्तों से निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बरसात के बाद जिले का तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन

बालैनी में गिरे ओले
बुधवार देर शाम बालैनी क्षेत्र में हवा और बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे खीरा, लोकी, तोरई की फसल को नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा हवा और ओल़े से बाग में भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मिलीमीटर हुई बारिश
बुधवार को हवा के साथ हुई बरसात के बाद मौसम खुशगवार हो गया। कृषि वैज्ञानिक संदीप चौधरी ने बताया कि बुधवार को लगभग सात मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव आने में गर्मी से राहत मिली है। फिलहाल गन्ना व पशुओं के लिए चारे की बुआई चल रही है। बरसात से फसल को नुकसान नहीं पहुंचेगा। तेज हवा और ओलावृष्टि से आम, आडू, व लीची में नुकसान हो सकता है। इसके अतिरिक्त खीरा, लोकी व तोरई में थोड़ा नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed