फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The MD gave instructions to file a report on the intervention of the MP

बाहरी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर एमडी ने लगाई एक्सईएन को फटकार

Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The MD gave instructions to file a report on the intervention of the MP
भाजपा नेता से एक लाख रुपये मांगने का मामला
विज्ञापन

बाहरी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने पर एक्सईएन से जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अधिशासी अभियंता के नाम पर भाजपा नेता से एक लाख रुपये मांगने के मामले में आदेश के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने पर एमडी ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल रिपोर्र्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

बिजरौल रोड निवासी भाजपा नेता डॉ. अमित खोखर से तीन माह पूर्व विद्युत कनेक्शन कराने के नाम पर गुड्डू नामक व्यक्ति ने अधिशासी अभियंता के नाम पर एक लाख रुपये मांगे थे। डॉ. अमित खोखर ने ऑडियो रिकॉर्डिग कर शिकायत बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से की थी। इस प्रकरण में बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल ने एमडी से बातचीत कर जांच शुरू कराई थी। इस दौरान ऑडियो क्लिप में डॉ. अमित खोखर व गुड्ड नामक व्यक्ति के बीच वार्तालाप मिला। इसके बाद अधीक्षण अभियंता एवं जांच अधिकारी संजय गर्ग ने एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह को पत्र लिखकर ऑडियो क्लिप में विभाग की छवि धूमिल करने के दृष्टिगत गुड्डू के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद एक्सईएन प्रथम ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। इसको लेकर एमडी ने एक्सईएन से नाराजगी जताकर तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में एक्सईएन प्रथम गोपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेरठ में हुई मींटिग के दौरान एमडी ने गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न कराने पर नाराजगी जताई। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed