फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The market is getting decorated... stylish clothes galore

Baghpat News: सजने लगा बाजार...स्टाइलिश कपड़ों की भरमार

Mon, 27 Oct 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The market is getting decorated... stylish clothes galore
सजने लगा बाजार...स्टाइलिश कपड़ों से सर्दी से भी बचाव से संबं​​धित। बड़ौत में एक दुकान पर गर्म क
- बाजार में हर उम्र के लोगों के लिए गर्म कपड़े आए, सहालग देखते हुए भी हो रही खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सर्दी की दस्तक होने लगी है और दिन भले ही अभी गर्म हो मगर रात में ठंडक का अहसास हो रहा है। ऐसे में गर्म कपड़ों का बाजार सजने लगा है। दुकानों पर ब्लेजर, जैकेट, स्वेटशर्ट, जर्सी समेत कई तरह के डिजाइन के कपड़े आ गए हैं। यह स्टाइलिश होने के साथ सर्दी से बचाव करेंगे। सर्दी के साथ ही सहालग को देखते हुए भी लोग बाजार में खरीदारी कर रहे हैं।

सर्दियों के लिए बच्चों, युवक-युवतियों की पसंद को देखते हुए स्टाइलिश और लेटेस्ट डिजाइनों के कपड़े आए हैं। इसमें वुलन टीशर्ट, ब्लेजर, स्वेटशर्ट, हाफ जैकेट, स्वेटर, फुल जैकेट के 50 से अधिक डिजाइन हैं। लेटेस्ट डिजाइन को देखते हुए सहालग और दिसंबर-जनवरी की सर्दी के लिए लोग अभी से खरीददारी भी कर रहे हैं। डीके जैन।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए ब्लेजर, वूलन, स्कर्ट, हाफ कोट के कई डिजाइन बाजार में आए हैं। सुबह तापमान कम होने से वूलन ट्रैकसूट की मांग बढ़ गई है। ये बेहद मुलायम, आरामदायक होने के साथ युवक-युवती, बच्चों के लिए आकर्षक डिजाइन वाले हैं। इनकी खरीद में तेजी आई है। जिस तरह से तापमान कम होगा, उसी तरह से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ती जाएगी। सुखमाल चंद जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के लिए नए डिजाइन के गर्म कपड़े आ गए हैं। उनकी लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी। अब शादी का सीजन भी शुरू हो जाएगा तो उसको देखते हुए भी लोग पहले से खरीदारी करने लगे हैं। यह जरूर है कि इस बार गर्म कपड़ों में काफी डिजाइन आए हैं और वह लोगों को पसंद भी आ रहे हैं। राजेश खुराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed