{"_id":"5ec2bf238ebc3e905d3bbead","slug":"the-main-accused-of-sunhida-murder-case-sent-to-jail-kahkra-news-mrt4823279170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन्हैडा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन्हैडा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
सुन्हैडा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को जेल भेजा
बागपत, खेकड़ा। पुलिस ने क्षेत्र के गांव सुन्हैडा में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या के मामले में सोमवार को मुख्य हत्यारोपी का चालान किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
गांव सुन्हैडा गांव में 16 मई की देर रात्रि में जोनी पुत्र धर्मपाल की चाकू से गोदकर हत्या की। रात में ही मृतक के भाई साहब सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में पड़ोसी मां बेटे को नामजद किया। आरोप था कि मां बेटा मकान के सामने की गंदे पानी की नाली को लेकर जोनी से रंजिश रखते थे। इसी रंजिश में उन्होंने जॉनी को बहाने से घर से बुलाया और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे कृष्ण पुत्र रामनिवास को 15 मई को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया । पुलिस ने सोमवार को उसका हत्या की धारा में चालान किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा का कहना है कि हत्यारोपी फरार महिला को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।