फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The loss of vegetable cultivation has become a bargain

कोरोना का असर------ सब्जी उत्पादकों को नहीं मिल रहे खरीदार

Mon, 17 May 2021 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
The loss of vegetable cultivation has become a bargain
बड़ौत। कोरोना कर्फ्यू के चलते सब्जी उत्पादकों का बुरा हाल है। खेती करने वाले चिंतित हैं कि यदि यही स्थिति रही तो उन्हें भारी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ेगा। सबसे ज्यादा टमाटर उत्पादन परेशान हैं। टमाटर इन दिनों 15 से लेकर 20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से थोक में जाता था। यह आजकल 4 से 5 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है।
विज्ञापन

मौसमी सब्जियों की फसल गांवों में खेतों में लहलहा रही हैं। कोरोना कर्फ्यू के चलते थोक विक्रेता कम सब्जी ही खरीद रहे हैं। यहां से सब्जियां दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य बाहरी राज्यों मेें जाती थीं। मौजूदा हालात के चलते अब ऐसा नहीं हो पा रहा है। इस बार लॉकडाउन से पहले सब्जियों की फसल बोईं गई थीं। किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें इस बार अच्छा खासा मुनाफा होगा। उत्पादकों का कहना है कि अब स्थिति बदतर हो गई है। जनपद की मंडी में ही वे सब्जी भेज पा रहे हैं। वहां उठान कम होने की वजह मांग भी सीमित है। वहीं, दूसरे राज्यों में भी नहीं भेज पा रहे हैं। इसके चलते वे खेतों से सब्जियों की तुड़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लागत भी नहीं मिलने से वे कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। वहीं, शासन एवं प्रशासन को भी उनकी चिंता नहीं है।
विज्ञापन

उत्पादक बोले-
ग्राम हिम्मतपुर सूजती निवासी सब्जी उत्पादक भूरा का कहना है कि पहले हम प्रदेश के दूसरे जनपदों तक लोकी, तोरई, भिंडी आदि सब्जियां भेजते थे तो अच्छा मुनाफा होता था, इस बार नहीं भेज पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूजती निवासी कल्लू का कहना है कि टमाटर दूसरे प्रांतों में जाता था, मगर कोरोना कर्फ्यू के चलते अभी खेतों में ही खड़ा है। इस बार फसल भी अच्छी हुई है मगर बिक्री कम हो रही है। इससे बहुत नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed