{"_id":"6086f1e28ebc3ed98a424fbc","slug":"the-leopard-came-out-of-the-reed-farm-the-farmer-ran-away-listening-to-the-growling-baghpat-news-mrt536115062","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईख के खेत से निकला तेंदुआ, गुर्राहट सुन भागे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईख के खेत से निकला तेंदुआ, गुर्राहट सुन भागे किसान
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। इदरीशपुर गांव के जंगल में गन्ने की छिलाई करने गए किसानों ने तेंदुए की गुर्राहट सुनी तो उनमें दहशत हो गई। तेंदुआ सामने आया तो जान बचाने के लिए किसान भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों तक ग्रामीणों के साथ जंगल में कांबिंग की, मगर तेंदुआ नहीं मिला।
रविवार को इदरीशपुर गांव के किरणपाल, रामजिस्टर व राजपाल आदि किसान जंगल में गन्ना छिलाई करने गए थे। रामजिस्टर ने गन्ने काटने शुरू किए तो खेत के अंदर से तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दी। गन्ने के खेत में पत्थर फेंका तो फिर गुर्राहट सुनाई दी। अन्य किसान भी वहां पहुंच गए। किसान खेत के नजदीक पहुंचे तो तेंदुआ खेत से बाहर आ गया। उसे देख किसान गांव की ओर भाग गए। किरणपाल ने मामले की जानकारी वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह को दी। वन दरोगा दयाशंकर तिवारी, संजीव कुमार, कैटल गार्ड नीटू सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों ने बताया कि खेत के अंदर से बदबू आ रही है, शायद तेंदुए ने किसी जंगली जानवर को अपना शिकार बनाया है। टीम ने ग्रामीणों के साथ जंगल में शोर मचाकर कांबिंग की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। वन दरोगा ने कहा कि किसान अकेले की बजाय समूह में ही खेतों पर जाएं।