फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The legend of Maha Shiva Purana brings welfare: Maheshanand

महाशिवपुराण की कथा से होता है कल्याण : महेशानंद

Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The legend of Maha Shiva Purana brings welfare: Maheshanand
चांदीनगर (बागपत)। कथावाचक महा मंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरि ने कहा कि महा शिव पुराण की कथा सुन लेने से मनुष्य भव सागर से पार उतर जाता है। जीवन में सत्य के मार्ग को अपनाना चाहिए। शिव ही सबका कल्याण करते हैं।
विज्ञापन

खट्टा प्रह्लादपुर गांव के चंदन वाला मंदिर में बुधवार को शिव महा पुराण कथा के 11वें दिन कथा वाचक महा मंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरि ने कहा कि कथा के महात्म्य को सुन लेने मात्र से ही मानव जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने लोगों को पौराणिक कथाओं के श्रवण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भोले शंकर की महिमा अपरंपार है, उनकी महिमा के रहस्य को कोई भी नहीं जान सका है, पर जो भी भक्त उनकी आराधना करता है इसके कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कथा का जो अमृत पान करता है या शिव भक्ति करता है, उसे शिव लोक की प्राप्ति होती है। सभी को शिव भक्ति करनी चाहिए। कथा के श्रवण से पुण्य प्राप्ति होती है। इसमें प्रवेश सैनी, राहुल कुमार, पूनम देवी, वेद प्रकाश, रेखा, कंचन, साक्षी गुप्ता, सोनिया, विवेक कुमार, ललिता सैनी, शारदा, उज्ज्वल, तरुण, वीरपाल सैनी, श्वेता राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed