{"_id":"5854295d4f1c1bf95164984c","slug":"the-lawsuit-was-filed-by-pelting-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दर्ज कराया पथराव का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दर्ज कराया पथराव का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुराने कस्बे के कुरैशियान मोहल्ले में रुपये के लेन-देन को लेकर लगातार दो दिन तक हुए संघर्ष में पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ पथराव करने का मुकदमा दर्ज कराया है। शुरुआत में पुलिस ने फायरिंग से इंकार कर वारदात को मामूली कहासुनी करार दिया था।
कुरैशियान मोहल्ले में मोहम्मद इनाम और जान मोहम्मद पक्ष में 14 दिसंबर की शाम को 500 रुपये को लेकर विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों ओर से फायरिंग भी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिसवालों ने किसी तरह जान बचाई। बाद में भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें हाजी इनाम, जुबैर, आसू, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद रिहान, सलमान, हाजी सलीम, हाजी इस्लाम, भूरा, इसरार, सोचम, अब्दुल हमीद, रईस, अनीस, नफीस, आसिब, इकलाख, दिलशाद को आरोपी बनाया गया है।
इसके अलावा, इसी मोहल्ले में गुरुवार को पशु व्यापारी शहजाद और हारुण के बीच भैस के साढ़े 77 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर संघर्ष हुआ। इस दौरान वहां फायरिंग भी हुई। गोली के छर्रे लगने और पथराव में तीन लोग घायल हुए। पुलिस पहुंची तो लोगों ने उस पर भी पथराव कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने भी पथराव करने के आरोप में शहजाद, नौशाद, निसार, इरशाद, कय्यूम, यामीन, इसहार, बिल्लू, अफजाल, इश्तियाक, शाहिद, रियासत व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।