{"_id":"6313a22d7945f87a043dc363","slug":"the-land-of-the-pond-in-dhanaura-was-freed-from-possession-baraut-news-mrt603756062","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा में तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा में तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया
विज्ञापन
धनोरा में तालाब को भूमि कब्जा मुक्त कराते राजस्वकर्मी।
- फोटो : BARAUT
बागपत, बिनौली। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ धनौरा सिल्वरनगर गांव में पहुंचकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति के कब्जे तालाब की भूमि कब्जा मुक्त कराया। तालाब को खुर्द-बुर्द करने लिए दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
नायाब तहसीलदार बागपत विवेक मिश्रा ने बताया कि बागपत की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति विनोद कुमार पुत्र लालाराम ने अपने गांव धनौरा सिल्वर नगर में स्थित तालाब संख्या 367, रकबा 1.1430 हेक्टेयर के करीब 400 वर्ग मीटर पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। डीएम के निर्देश पर इन्हें तहसीलदार बागपत के न्यायालय से बेदखल भी किया था।
शनिवार को नायाब तहसीलदार बागपत विवेक मिश्रा, प्रभारी राजस्व निरीक्षक मोहित तोमर व लेखपाल विनोद शर्मा थाना बिनौली से पुलिस फोर्स की साथ लेकर तालाब पर पहुंचे और पूर्व प्रमुख के पति द्वारा तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए भवन को जेसीबी से ध्वस्त कराकर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान राजस्व की ओर से उन पर तालाब को खुर्द-बुर्द करने के लिए क्षतिपूर्ति के लिए दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस जुर्माने को इनसे तहसील के अमीन द्वारा वसूला जाएगा।